राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की प्रगति की समीक्षा की। कोलकाता में संपन्न हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें लाभार्थी कवरेज के विस्तार, स्वास्थ्य सेवा में सुधार और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से लागू करने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए NHA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने कहा कि क्रियान्वयन के अगले चरण का उद्देश्य केवल कवरेज बढ़ाना नहीं, बल्कि लाभार्थियों को बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले हर एक रुपये से लोगों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए।











Leave a Reply